भूमि, भवन एवं वाहन क्रय मुहूर्त २०२६
कुण्डली का चतुर्थ भाव (4th House) भूमि, भवन, वाहन और भौतिक सुखों का प्रतिनिधित्व करता है। वाहन का मुख्य कारक ग्रह शुक्र (Venus) तथा भूमि/प्रॉपर्टी का कारक ग्रह मंगल (Mars) और शनि (Saturn) होता है।
वाहन क्रय के लिए शुभ नक्षत्र:
स्वाति, पुनर्वसु, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, हस्त, अश्विनी, चित्रा एवं रेवती नक्षत्र वाहन क्रय के लिए सर्वोत्तम माने गए हैं।
- शुभ वार: सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार एवं रविवार।
- वर्जित समय: राहुकाल, भद्रा और अमावस्या के दिन वाहन या संपत्ति का क्रय अथवा रजिस्ट्री नहीं करनी चाहिए।